Bikaner Live

*500 बीघा क्षेत्र में गंदे पानी से उगाई गई सब्जियों की गई नष्ट*

*जिला कलेक्टर के निर्देशन में हुई कार्रवाई*
बीकानेर, 4 फरवरी । शिवबाड़ी क्षेत्र में विजयवर्गीय ढाणी के समीप करीब 500 बीघा से क्षेत्र में गंदे पानी का प्रयोग कर उगाई गई सब्जियां नष्ट करवाई गई है। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशन में निगम और राजस्व तहसीलदार के दल द्वारा यह कार्रवाई की गई।
राजस्व तहसीलदार रवि शंकर ने बताया कि यहां डंपिंग किये जा रहे गंदे पानी की पाल को बांधने का कार्य निगम द्वारा किया गया । जिला कलेक्टर ने इस क्षेत्र का निरीक्षण कर यहां अवैध काश्त होना पाया साथ ही इस नाले के आसपास के क्षेत्र में गंदे पानी का उपयोग कर सब्जियां उगाई पाई गई। इस पर दिए गए निर्देशों की पालना में 500 बीघा से अधिक क्षेत्र में गंदे पानी का उपयोग कर उगाई गई सब्जियों को नष्ट करवाया गया और संबंधित को भविष्य में ऐसा न करने के लिए सख्ती से पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में यहां नियमित निगरानी की जाएगी।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!