Bikaner Live

सत्संग भवन में 573 वे लंगर का आयोजन-श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा

श्रीगंगानगर 4 फरवरी : श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 573 वे लंगर का आयोजन किया गया। लंगर मे फलो (अमरूद व सेब) व दुध का वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुक्मी देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबडा,एमडी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, अभिषेक निर्माण, सुमन, साहिल, देवेंद्र, संजू व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी। सत्संग भवन में पूज्य अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव श्री चाणन राम छाबड़ा का निधन 31 जनवरी को हो गया। जिनके आत्मिक शांति के लिए राम नाम संकीर्तन एवं पाठ किये जा रहे है। रसम पगड़ी 12 फरवरी सोमवार के दिन दोपहर 12:00 से 1:00 बजे सत्संग भवन में की जाएगी एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्री चाणन राम छाबड़ा बहुत ही मेहनती, उदार, दयालु एवं दूसरो की सेवा करने को तत्पर रहने वाले व्यक्ति थे। उनके द्वारा दी गई सेवाएं समिति मे अविस्मरणिय योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता जो । उन्होंने प्रेरणा हमें दी है उस से सदा मानवता भलाई के कार्यक्रम होते रहेंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!