Bikaner Live

पुष्करणा सावा पर भी सक्रिय नजर नही दिख रहा हे प्रशासन
soni

बीकानेर में लूटपाट और छीनाझपटी की वारदातें कम नही हो रही है।पुष्करणा सावे पर बीकानेर परकोटे में रात भर शादियों के कार्यक्रम चल रहे है जिसमे महिलाये लाखो के गहने पहने कर निकलती है ।लेकिन उनकी सुरक्षा राम भरोसे ही दिख रही है और बदमाश खुले आम वारदातों को अंजाम दे रहे है। मुरलीधर की तरफ जाने वाली रोड पर शनिवार रात करीब 11 बजे के आसपास विवेक बाल मन्दिर स्कूल के पास पुष्करणा समाज का युवक अपनी पत्नी और छोटी बच्ची के साथ बाइक पर जा रहा था तो भाटो के बास से युवको ने उनपर पत्थर फेके और गाली गलौच कर बातो में उलझाया इतने में ही दो बाइक सवार आये और महिला के गले से सोने की चेन तोड़ कर भाग गये।हालांकि थोड़ी दूरी पर ही पुलिस का जवान भी खड़ा था फिर भी बेखोफ बदमाशो ने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस उनके पीछे उनके बास में गयी है और उनकी खीज कर रही है लेकिन किसी का सुराग नही मिला।

नात तो पुलिस के कोई यातायात कर्मी दिख रहे हैं और ना ही कहीं पर ऐसी व्यवस्था लग रही है कि प्रशासन कोई कार्य कर रहा है जगह-जगह पर जाम लग रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!