





बीकानेर-खत्री पंजाबी अहमदपुर पंचायत की ओर से 25 फरवरी 2024 रविवार को गीता मंदिर कमला कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया*
*समाज में प्राइमरी से लेकर एमबीबीएस डिग्री सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों में चयन आदि का प्रतिभाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया*
*समाज के वरिष्ठ वृद्धजनों का भी माल्यार्पण व शॉल पहना कर सम्मानित किया गया*
*सर्वप्रथम आगुंतक अतिथियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की सरस्वती वंदना की तत्पश्चात बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, चुटकुले आदि प्रस्तुत किए गए*
*कार्यक्रम का आयोजन नारायण दास अनेजा, श्याम सुंदर अनेजा, अशोक अनेजा, ओमप्रकाश अनेजा शेखर इछपुल्याणी, किशन अनेजा, नवीन वाधवा, मुकेश, पवन गांधी, पूरन अनेजा ,जगदीश वाधवा आदि द्वारा किया गया*
*मंच का संचालन व संस्कृति कार्यक्रम श्रीमती ज्योति वाधवा के निर्देशन में हुआ*
















