Bikaner Live

सादगी और परंपराओं के संरक्षण की मिसाल है पुष्करणा समाज का ओलंपिक सावा: विधायक व्यासपुष्टिकर सावा समिति ने वितरित किए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्रसाफा बांधने के रिकॉर्डधारी यश व्यास का किया सम्मान
soni


बीकानेर, 10 मार्च। पुष्टिकर सावा समिति की ओर से रविवार को धरणीधर रंगमंच पर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर 87 नवविवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास थे। उन्होंने कहा कि बीकानेर के पुष्करणा समाज का ओलंपिक सावा सादगी तथा परंपराओं के संरक्षण की दृष्टि से देशभर में मिसाल है। दो वर्ष से आने वाले इस महत्वपूर्ण अवसर को सफल बनाने में सहयोग करने वाली संस्थाएं और व्यक्तियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि दांपत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने नवदम्पतियों को सफल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
यश व्यास का किया सम्मान
इस दौरान लगातार 12 घंटे साफा बांधने का रिकार्ड बनाने वाले यश व्यास का सम्मान किया गया।विधायक व्यास ने कहा कि साफा बांधना एक कला है। यश ने लगातार साफा बांधकर रिकॉर्ड बनाते हुए शहर का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि नौरंग (यश) व्यास ने 12 घंटे में 2100 से ज्यादा साफे बांधकर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। विधायक व्यास ने यश को रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र, पदक और ट्राफी प्रदान की।
समिति संयोजक जेपी व्यास ने स्वागत उद्बोधन दिया और ओलंपिक सावे के दौरान की गई व्यवस्थाओं के बारे में बताया। प्रेम कुमार व्यास ने कहा कि समाज के नवनिर्माण में शिक्षा की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। संचालन करते हुए अनिल पुरोहित ने बताया कि पुष्टिकर सावा समिति और नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में विवाह पंजीयन शिविर लगाया गया। इसमें 87 जोड़ों ने पंजीयन कराया था। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर दिए गए। कार्यक्रम में वीरेन्द्र किराड़ू, सुरेन्द्र व्यास, शिवराज व्यास, आनंद जोशी, अशोक व्यास, संजय पुरोहित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!