Bikaner Live

सुथार समाज ने विधायक व्यास का किया अभिनंदन


बीकानेर, 10 मार्च। सुथार समाज द्वारा रविवार को नाल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में पानी, सफाई, विद्युत और सड़क की स्थिति के बारे में बताया और सभी आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग की। विधायक ने कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता से मुहैया करवाने के प्रयास होंगे। इसके लिए उन्होंने दूरभाष से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इससे पूर्व उन्होंने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि सुथार समाज कर्मयोगी समाज है। इस समाज के प्रतिनिधि कठोर परिश्रम करते हैं।


इस मौके पर सुथार समाज के वीरेन्द करल, मोडा राम माकड़, मगाराम धमु, मानक माकड़, चोरुलाल सुथार, विनोद कुलरिया और पार्षद किशोर आचार्य सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!