
सूरमा जी की पुण्यतिथि पर खेलकूद समेत कई आयोजन होवे 18 सितंबर2021/अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ एवं पहलवानों के प्रेरणा स्रोत,पित्र पुरुष श्री अखेराज जी सहदेव(सूरमाजी) की 12 वीं पुण्यतिथि पर 6:00 बजे पहलवानों द्वारा शक्ति प्रदर्शन जस्सूसर गेट के बाहर रांकावत भवन के पास और एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पुण्यतिथि मनाई गई। विलुप्त हुए देसी खेलों को दुनिया के सामने एवं इन खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का कार्य सूरमा जी के द्वारा ही किया गया था। इन्हीं की प्रेरणा से अखिल भारतीय माल्हा भारोत्तोलन संघ का गठन कई दशकों पहले कर,विभिन्न स्थानों पर कुश्ती,माल्हा,गदा, मोगरी, दंड-बैठक आदि खेलों की प्रतियोगिताएं वह प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देशी खेलों के विशेषज्ञ ताराचंद जागा (मोलसा) ने की
मनफूल दिलोइया,सत्यनारायण गहलोत मुख्य अतिथि रहे।
नेमपाल ,उत्तम देवड़ा,महेंद्र सिंह आदि पहलवानों ने प्रदर्शन किया व श्रद्धांज अर्पित की।
सूरमा जी के पुत्र पहलवान महावीर कुमार सहदेव अखिल भारतीय माल्हा भरोतोलन संघ के बैनर तले यह कार्यक्रम कराया गया।
















