Bikaner Live

बीकानेर लाईव न्यूजहरियाली महोत्सवबीकानेर में धूमधाम से मनाया

बीकानेर लाईव न्यूजहरियाली महोत्सवबीकानेर में धूमधाम से मनाया गया हरियाली महोत्सवजगन्नाथ जी का रथ निकला, भैरवनाथ जी का हुआ जगन्नाथ स्वरूप में श्रृंगार**बीकानेर।* कपिल कीड़ा आश्रम सियाणा भैरव पार्क में आज हरियाली महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन कर *जगन्नाथ जी का रथ* निकाला गया और *भैरवनाथ जी को जगन्नाथ जी के स्वरूप में श्रृंगार* कर महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। भक्तों ने रथ को खींचकर नगर में भ्रमण कराया। भैरवनाथ मंदिर को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया था। भगवान को जगन्नाथ जी के रूप में विशेष वस्त्र और आभूषणों से सजाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद* इस धार्मिक आयोजन में *जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा, राजेंद्र किराडू, राजेश चूरा, विधायक जेठानंद व्यास, सत्य प्रकाश आचार्य, केनु कल्ला, रमेश अग्रवाल कालू बड़ी, शेर महाराज, किशन घंटी, दुर्गादास छंगाणी, कैलाश डूडी, विजय मोहन जोशी, भगवान दास, रामलाल ओझा, सत्यनारायण बोरा* सहित बीजी ग्रुप और सभी मंड के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी *केशव ओझा* ने दी।समापन पर भक्तों के लिए *महाआरती और महाप्रसादी* का आयोजन किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति और हरियाली का संगम देखने को मिला।आयोजकों ने बताया कि हरियाली महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना है।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!