Bikaner Live

दिव्यांग सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर में मूक बधिर बालक बालिकाओं ने गुड फ्राइडे मनाया गया।

दिव्यांग सेवा संस्थान गंगाशहर बीकानेर में मूक बधिर बालक बालिकाओं ने गुड फ्राइडे मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आनंद जी स्वामी गुड फ्राइडे का इतिहास है, जब यीशु को शाही सैनिकों द्वारा गिरफ्तार किया गया था और फिर सूली पर चढ़ाकर मौत की सजा दी गई थी. बाइबिल के अनुसार ईसा मसीह को शुक्रवार को सूली पर चढ़ाया गया था, इसलिए इसे गुड फ्राइडे कहा जाता है। रवि छाजेड़ जैन अरिहंत मार्ट ने मूक बधिर बालक बालिकाओं को बताया की गुड फ्राइडे यीशु मसीह के बलिदान का सम्मान करने और उनके क्रूस पर चढ़ने और मृत्यु से पहले की घटनाओं को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह स्मरण और चिंतन का एक पवित्र दिन है, और दुनिया भर के ईसाई इसे चर्च सेवाओं में भाग लेने, उपवास, प्रार्थना करने और मसीह के बलिदान के अर्थ पर चिंतन करके मनाते हैं। संस्थान संचालक जेठा राम ने बताया कि यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा कैलवरी में ईसा मसीह को शूली पर चढ़ाने के कारण हुई मृत्यु के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्यौहार पवित्र सप्ताह के दौरान मनाया जाता है, जो ईस्टर सन्डे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को आता है। कार्यक्रम में दीनदयाल जनागल, भवानी शंकर बनिया, ओमप्रकाश बलायच, सुभाष यादव, सुरेश कुमार जी बनिया, शिवकरण जी, मनोज जी इनखिया, एडवोकेट महेंद्र बारूपाल, रवि कुमार, रोहित कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल हुए।, रोहित कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल हुए।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!