Bikaner Live

विश्वविद्यालयों की 25 से  27 सितम्बर की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश जारी

विश्वविद्यालयों की 25 से  27 सितम्बर की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश जारी

जयपुर/बीकानेर 22 सितम्बर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि रीट परीक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश बुधवार को जारी किए गए है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि रीट परीक्षा में लगभग 26 लाख परीक्षार्थियों के बैठने की संभावना है। इसके कारण यातायात के साधनों पर अत्यधिक भार रहेगा। इससे विश्वविद्यालयों की नियमित परीक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में असुविधा हो सकती है। अतः 25   से  27 सितम्बर की परीक्षाएं स्थगित की गई है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहूलियत देखते हुए समस्त राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालय तथा समस्त निजी विश्वविद्यालय की 25 एवं 27 सितम्बर, 2021 को नियत परीक्षाएं पुनर्योजित कर अन्य तिथियों में परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्ेिचत करने के लिए विश्वविद्यालयों को कहा गया है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!