Bikaner Live

मोबाइल तथा सोने की चेन लुटेरों के आतंक से बीकानेर को मुक्त करो।
soni

मोबाइल तथा सोने की चेन लुटेरों के आतंक से बीकानेर को मुक्त करो।

एक के बाद एक करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा लूट पाट की घटनाओं से बीकानेर दहशत में हैं। केवल 2 दिन में ही नकाबपोश लुटेरों ने 7 घटनाओं को अंजाम दे दिया। पुलिस सो रही है पुलिस को जगाने के लिए आज छुट्टी के दिन एसपी ऑफिस वन्दे मातरम् टीम पहुंची।

वन्दे मातरम् टीम ने कल ही ज्ञापन देने की घोषणा कर दी थी। 11 बजे किसी अधिकारी के न होने से खफा वन्दे मातरम् टीम एसपी के निवास जाकर विरोध ज्ञापन देने का तय किया। विरोध और टीम के आक्रोष की रिपोर्ट पहुंचने पर एडिशनल एसपी सिटी श्री दीपक शर्मा छुट्टी के बावजूद कार्यालय पधारे। टीम के विजय कोचर सहित सदस्यों की धैर्य पूर्वक बात सुनी।

टीम द्वारा बताया गया की शहर के 3 डॉक्टर सहित 7/8 घटनाए सीरियल से होने के कारण बीकानेर की जनता आक्रोशित और उधेलित है। किशोर बांठिया ने घटना की जानकारी दी। कहा हमारी टीम के बीजेपी के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष माल चंद जोशी 67 उम्र से सुबह 7.40 पर पारीक चोक के पास 2 मोटर साइकिल सवारों द्वारा मोबाइल लूट लिया गया ।सीनियर सिटीजन और महिलाओं कमजोर को टारगेट किया जा रहा है।

नरसिंह भाटी और मुकेश जोशी ने कहा पुलिस की कार्यवाही और भूमिका से हम लोग असंतुष्ट है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने 2 दिन में अपराधियों को गिरफ्तार करने का भरोसा वन्दे मातरम् टीम को दिलाया।
राजकुमार जीनगर और शिव दयाल उपाध्याय ने पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही याद दिलाई।

ज्ञापन देने वाले लोगो में विजय कोचर मुकेश जोशी नरसिंह भाटी किशोर बांठिया शिव दयाल उपाध्याय राज कुमार जीनगर महेंद्र बरडिया श्याम सुंदर पारीक माल चंद जोशी खेमेंद्र जीनगर आनंद गोड पियूष जैन प्रमुख थे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!