Bikaner Live

श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल की आवश्यक बैठक तारीख 19 रविवार को–
soni


बीकानेर माहेश्वरी समाज की प्राचीनतम संस्था श्री कृष्ण महेश्वरी मंडल की एक अति आवश्यक बैठक आगामी दिनांक 19 रविवार को रखी गई है! फ्रेश नोट जारी करते हुए मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि इस बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 15 जून 2024 को माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस को मनाए जाने संबंधी सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श हेतु रखी गई है!
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने बताया कि इस बैठक हेतु मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने जहां एक और सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को लिखित सूचना प्रेषित किया वहीं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी इस बैठक हेतु आमंत्रित किया गया है जिससे कि सभी सदस्यों की उपस्थिति में आगामी 15 जून को मनाया जाने वाले माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस को बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में अविस्मरणीय एवं यादगार बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श करते हुए उन्हें है अपनी अपनी व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां सोप जा सके जिससे कि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जा सके!
मंडल के उपाध्यक्ष किशन कुमार चांडक में बताया कि 19 तारीख रविवार को होने वाली बीकानेर माहेश्वरी समाज की सभी संस्थाओं की बैठक शाम 6:00 बजे स्थानीय महेश भवन डागा चौक में रखी गई है तथा सभी आमंत्रित समाज बंधुओ से समय पर उपस्थित होकर इस बैठक में पूर्ण सहभागिता निभाते हुए आगामी कार्यक्रमों में अपने सुझाव देते हुए कार्यक्रम को भव्य एवं सुंदर बनाने के लिए निवेदन किया गया है!
… भवदीय
पवन कुमार राठी
……. उप मंत्री श्री कृष्णमाहेश्वरी मंडलबीकानेर!
मोबाइल—9460611848

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!