Bikaner Live

दिव्यांग सेवा केंद्र की शुरुआत -समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम)

बीकानेर 22.05.2024 समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की बीकानेर जिला इकाई एवं गौतम कंप्यूटर के सहयोग से दिव्यांग सेवा केंद्र की शुरुआत की गई ।केंद्र का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक एवं समाजसेवी टेकचंद बरडिया ने सूरदास जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया ।डॉ नीरज कुमार शर्मा, सक्षम, प्रांत उपाध्यक्ष जोधपुर प्रांत ने बताया कि दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र अथवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन निशुल्क करने की सुविधा केंद्र पर दी जाएगी ।

इस अवसर पर अमित साद ,सक्षम, प्रांत सह सचिव जोधपुर प्रांत और डॉ .जयप्रकाश कच्छावा , जिला अध्यक्ष , सक्षम बीकानेर इकाई ने भी अपने विचार व्यक्त किये । इस अवसर पर गौतम कंप्यूटर के दिनेश रामावत ने कहा कि दिव्यांगों के लिए अधिक से अधिक सहयोग किया जाएगा इस अवसर पर सीताराम शर्मा , सत्येंद्र व्यास ,कृष्ण कुमार शर्मा, मूलचंद आचार्य और विनीता उपस्थित रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!