Bikaner Live

मारवाड़ी में डोरेमॉन! 20 कार्टून कैरेक्टरों को नितिशा ने दी मारवाड़ी जुबां



जोधपुर: – मिमिक्री और वॉयस ओवर आर्टिस्ट नितिशा टाक ने 20 से ज्यादा कार्टून कैरेक्टरों को मारवाड़ी भाषा में बोलने का अनोखा काम किया है। नितिशा बताती हैं कि यह सब शुरू हुआ जब उनके दोस्तों ने उनसे नोबिता की आवाज सुनी और हैरान रह गए।

नितिशा टाक

आवाज की दुनिया का सफर, मैंने अपना सफर मिमिक्री से शुरू किया था, अब मैं वर्सटाइल आवाज पर फोकस कर रही हूं

नितिशा ने बताया – कि “मैंने रिसर्च की और मिमिक्री के बारे में जाना। मैंने मुंबई में इंडिया वॉयस फेस्ट में भी हिस्सा लिया और डोरेमॉन-शिनचेन के लिए डबिंग करने वाले कलाकारों से भी मिली।”

नितिशा को लगा कि क्यों न इन कार्टून कैरेक्टरों को मारवाड़ी में पेश किया जाए। “घर में ज्यादातर हिंदी चलती है और जब कभी-कभी हम टिपिकल मारवाड़ी बोलते तो मुझे हंसी आ जाती थी। मैंने सोचा क्यों न इन कार्टून कैरेक्टर को मारवाड़ी में प्रस्तुत किया जाए। इससे गांवों के बच्चे और बड़े भी इसका मजा ले सकेंगे।”

**नितिशा ने डोरेमॉन को “नीली ढोलकी” नाम दिया है और निंजा को “नुगरा हथौड़ी”।** इसी तरह, उन्होंने हर कैरेक्टर को मारवाड़ी के हिसाब से नाम दिए हैं।

**यह मजेदार वीडियो बच्चों से ज्यादा बड़ों को पसंद आ रहे हैं।** नितिशा आज 20 से ज्यादा कैरेक्टरों के लिए डबिंग और मिमिक्री कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम “marwadi.shinchain” पर 58k फॉलोअर्स हैं।

**नितिशा का यह अनोखा प्रयास मारवाड़ी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।**

**तो आप किस मारवाड़ी कार्टून कैरेक्टर को देखना चाहेंगे?**



**नितिशा के इंस्टाग्राम पर जाकर उनका काम देखिए और उन्हें फॉलो करें:** [https://www.instagram.com/marwadi.shinchain/](https://www.instagram.com/marwadi.shinchain/)

किल्क करें

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!