Bikaner Live

गायक कलाकार और पर्यावरण प्रेमी ने जसमितिया ने पौधे लगाकर मनाया जन्मदिन

बीकानेर। बीकानेर के जाने-माने गायक कलाकार और पर्यावरण प्रेमी अशोक सोनी “जसमितिया” ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के पार्क में पौधे लगाकर जन्मदिन को मनाया। इस अवसर जसमितिया ने कहा कि हमारा जीवन पूर्ण रूप से पौधों पर निर्भर करता है। इनसे फैली हरियाली हमारे तन मन को शांति प्रदान करती है। यह पर्यावरण को साफ व सुथरा बनाने में भी विशेष सहयोग प्रदान करते हैं।
वर्तमान में जैसे जैसे जनसंख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे वनों का क्षेत्रफल कम होता जा रहा हैं, क्योंकि लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पेड़ों का अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। यदि मानव जीवन को बनाए रखना है तो उसके लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसका श्रृंगार करना होगा। वहीं दूसरी ओर संगीत संस्था अमन कला केंद्र द्वारा कार्यालय में केक काटकर संस्था से जुड़े कलाकार अशोक सोनी “जसमितिया “की ईश्वर से दिघ्र आयु की कामना की गई , अमन कला केंद्र के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि इस मौके पर संगीत प्रेमी यशपाल नागपाल, सैय्यद अख्तर, अनवर अजमेरी, सिराजुद्दीन खोखर, इरफान अली, मनोज कुमार व्यास देवाशीष पाण्डे, शाहिद अली सहित अनेक संगीत प्रेमी मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!