Bikaner Live

देश की संस्कृति का विश्व में गौरवगान, योग दिवस पर बन रहे नए रिकॉर्ड…, ‘ मन की बात में बोले पीएम

‘ पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम में कई विषयों पर बात कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि एक बार फिर मन की बात के माध्यम से लोगों से जुड़कर बहुत खुशी हो रही है। इस कार्यक्रम को जरूर सुनें! मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 महीने के लंबे अंतराल के बाद आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम किया। मन की बात कार्यक्रम का यह 111वां एपिसोड रहा। यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया गया। मन की बात का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (AIR) के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों पर किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के संविधान से लेकर योग दिवस और कई अन्य अहम मुद्दों पर बातें की हैं। योग से देश की संस्कृति का पूरे विश्व में गौरवगान पीएम ने कहा कि वह इस अद्भुत पहल के लिए कुवैत सरकार और वहां के लोगों को तहे दिल से धन्यवाद देते हैंपीएम ने कहा कि हम सबके जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अटूट आस्था जताने के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!