Bikaner Live

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात, पेड़ लगाने का किया आह्लान, मंडल के शक्ति केंद्रों पर हुआ आयोजन।

बीकानेर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर के सभी पदाधकारियों, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं ने सभी मंडल केशक्ति केन्द्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ” मन की बात” का लाइव एपिसोड सुना शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जिस तरह बताया मां का रिश्ता दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता होता है। हम सबके जीवन में ‘मां’ का दर्जा सबसे ऊंचा होता है मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता ये पल भावुक करने वाले थे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम ” के तहत प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ लगाए पेड़ों से हमारी धरती मां का भी सौंदर्य बढ़ेगा इसके बाद बैठक शक्ति केन्द्रों के कार्यकर्ताओं से इस मानसून में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, भगवान सिंह मेड़तिया, दीपक पारीक, जितेंद्र राजवी, आनंद सिंह भाटी, गोकुल जोशी, जिला मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत, जितेंद्र सोलंकी, भारती अरोड़ा, महेश व्यास, अनु सुथार, इंद्रा व्यास, अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!