Bikaner Live

सोने चांदी भावों उछाल नए रिकार्ड की और

भावों में उछाल बीकानेर #सोना_चांदी
सोना 74000 ₹ प्रति दस ग्राम बिटूर
जेवराती 70000 ₹ चांदी 92500 ₹ किलोग्राम ।सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत आज तेज रही, जबकि चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,450 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,850 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोने का वायदा भाव चढ़े
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज तेजी के साथ 72,412 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 72,485 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,407 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 169 रुपए की गिरावट के साथ 91,852 रुपए पर खुला। इस समय इसने 91,959 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 91,617 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,365.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,369.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,367.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 30.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!