
ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता, शूटिंग में मेडल दिलाने वाली पहली महिला
मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 221.7 पॉइंट्स हासिल कर ब्रॉन्ज जीता।
मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में 221.7 पॉइंट्स हासिल कर ब्रॉन्ज जीता।
पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने 221.7 पॉइंट्स हासिल किए।
2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।
इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए।
टेबल टेनिस : श्रीजा अकुला ने स्वीडन की खिलाड़ी को हराया
टेबल टेनिस के विमेंस सिंगल में भारतीय खिलाड़ी श्रीजा अकुला ने राउंड ऑफ-64 मैच में स्वीडन की क्रिस्टीना कालबर्ग को 4-0 से हराया। वे राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई है। श्रीजा ने 30 मिनट चले इस मुकाबले में 11-4, 11-9, 11-7 और 11-8 से जीत हासिल की।
राउंड ऑफ 64 के मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ी श्रीजा अकुला।
राउंड ऑफ 64 के मुकाबले के दौरान भारतीय खिलाड़ी श्रीजा अकुला।
रमिता जिंदल विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में पहुंची
भारत की शूटर रमिता जिंदल विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। 20 साल की रमिता ने रविवार को खेले गए क्वालिफिकेशन राउंड में 631.5 के स्कोर के साथ क्वालिफाई किया। वह पांचवें स्थान पर रहीं। भारत की एक और शूटर एलावेनिल वलारिवान 630.7 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहीं और फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं।
बलराज क्वार्टर फाइनल में
रोइंग में बलराज पंवार मेंस सिंगल्स स्कल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। बलराज ऐसे पहले भारतीय हैं, जिन्होंने इस इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। बलराज अब मंगलवार को इसी इवेंट के क्वार्टर फाइनल में एक्शन में होंगे। उन्होंने रेपेचेज में 7:12.41 का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
सिंधु का जीत से आगाज
पीवी सिंधु ने जीत के साथ पेरिस ओलिंपिक का आगाज किया है। उन्होंने ग्रुप स्टेज में अपने पहले मैच में मालदीव की फातिमाथ नाबाह को 29 मिनट में हराया। पहला सेट सिंधू ने 13 मिनट में 21-9 से अपने नाम किया था। दूसरा गेम सिंधू ने 14 मिनट में 21-6 से जीता। एम ग्रुप में 3 प्लेयर हैं। सभी मैच होने के बाद ग्रुप से टॉप करने वाली खिलाड़ी अगले दौर में जाएगी।
बॉक्सिंग में निखत जरीन
बॉक्सिंग में निखत जरीन 50 Kg वर्ग में जर्मनी की मैक्सी कैरिना क्लोएत्जर के खिलाफ आज दोपहर 3:50 में खेलते हुए नजर आएंगी। ये राउंड ऑफ 32 का मुकाबला होगा। वहीं तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम शाम 5:45 में क्वालिफिकेशन मुकाबला खेलेगी।
टेबल टेनिस में मनिका बत्रा दिखेंगी
टेबल टेनिस में रविवार को भारतीय खिलाड़ी 3 मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे। पहले श्रीजा अकुला महिलाओं के राउंड ऑफ 64 मुकाबले में दोपहर 2:15 बजे से स्वीडन की क्रिस्टीना कॉलबर्ग के खिलाफ आमने-सामने होंगी। इसके बाद शरथ कमल दोपहर 3 बजे स्लोवेनिया के डेनी कोजुल के खिलाफ खेलेंगे। ये भी राउंड ऑफ 64 का मुकाबला होगा। शाम 4:30 बजे टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा का सामना वेल्स की अन्ना हर्सी से होगा। ये भी मैच राउंड ऑफ 64 का होगा।
पेरिस ओलिंपिक का पहला दिन
पहले दिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में टीम क्वालिफिकेशन राउंड से बाहर हो गई। इसके बाद शूटिंग में सरबजोत और अर्जुन 10 मीटर मेंस एयर पिस्टल से बाहर हो गए। हालांकि मनु ने क्वालिफिकेशन इवेंट में 600 में से 580 पॉइंट्स हासिल किए और 45 शूटर्स में तीसरे स्थान पर रहीं। इस इवेंट में दूसरी भारतीय शूटर रिद्म सांगवान फाइनल में नहीं पहुंच पाई। बैडमिंटन सिंगल्स में लक्ष्य सेन और डबल्स में सात्विक-चिराग ने अपना पहला मैच मेजबान फ्रांस के खिलाफ जीता। टेबल टेनिस में 31 वर्षीय हरमीत देसाई राउंड ऑफ 64 में पहुचें। वहीं हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।















