Bikaner Live

डेहरू माता मंदिर में हरियाली अमावस्य पर हुआ माता जी का भव्य श्रंगार
soni



नाल रोड़ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के पास स्थित डेहरू माता मंदिर में हरयाली अमावस्य पर माताजी का भव्य श्रंगार किया गया।एवं आवश्यक बैठक रखी गई।
समिति के अध्यक्ष पवन पुरोहित ने बताया कि रामरतन पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।जिसमे विभिन्न निर्णय लिए गए।पुरोहित ने बताया कि विश्व पौधरोपण दिवस 7 अगस्त को सघन पौधरोपण का आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा।जिसमे मुख्य अथिति महेन्द्र शर्मा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी,गजानंद शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी,अनिल बोड़ा उप जिला शिक्षा अधिकारी होंगे।


समिति के भंवर पुरोहित ने बताया कि आगामी दिनों में समस्त पुरोहित परिवार के छात्र एवं छात्राओ को जो बोर्ड परीक्षाओ,प्रतियोगी परीक्षाओ एवं अन्य परीक्षाओ में अव्वल रहे है उनको सम्मानित किया जायेगा।साथ ही डेहरू माता की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा।
हर अमावस्य को सुनील पुरोहित के संयोजन में निराश्रित पशुओं के लिए लापसी का वितरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में पवन पुरोहित मास्टर,रामकुमार पुरोहित, मुकेश पुरोहित,सत्यनारायण, कमांडो भादानी,उमेश पुरोहित, मुकेश पुरोहित जयमलसर,सुनील कुमार,गिरिराज पुरोहित,एड.अनिल पुरोहित,रमेश पुरोहित,विष्णु भादानी,एड.रमेश पुरोहित,रूप जी जज्जू आदि उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी
उमेश पुरोहित

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!