Bikaner Live

देर रात आचार्यों के चौक में हुआ विधायक व्यास का अभिनन्दन
soni

देर रात आचार्यों के चौक में हुआ विधायक व्यास का अभिनन्दन

बीकानेर MNS विकास प्राधिकरण की घोषणा के बाद पहली बार आने पर शनिवार देर रात आचार्यों के चौक में बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम संयोजक अनिरुद्ध आचार्य ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण बनने से बीकानेर के विकास को नए आयाम मिलेंगे। विधायक की पहल पर शहर को यह सौगात मिली है।
इस दौरान विधायक व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी प्रत्येक मांग को पूरा किया है। शहर के विकास के लिए आगे भी ऐसे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरा शहर मुख्यमंत्री का आभारी है।
इस दौरान शहर के मोहल्ले के मौजीज लोगों ने मालाएं, साफा और दुपट्टा ओढ़कर विधायक का नागरिक अभिनंदन किया।
इस दौरान अमरीश व्यास, मुकेश आचार्य, राजेश आचार्य, आनंद व्यास, दुर्गा शंकर आचार्य, दीनदयाल जी आचार्य, शेखर आचार्य, प्रहलाद आचार्य, केशव आचार्य, नितेश आचार्य, महानंद व्यास, के. लाल आचार्य, माधव बिस्सा, गौरव आचार्य, निर्मल व्यास और अभिषेक व्यास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश आचार्य ने किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!