Bikaner Live

“आज कल में ढल गया, दिन हुआ तमाम”स्वरांजली संगीत कार्यक्रम कल रविवार की शाम को

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा कल रविवार की शाम को स्थानीय टाउन हॉल में पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 44 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चल रहे शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत ” आज कल में ढल गया दिन हुवा तमाम…” फिल्म संगीत स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐडवोकेट सुरेश ओझा होंगे। अध्यक्षता संयुक्त रूप से ऊन व्यवसायी व भजन कलाकार नारायण बिहाणी तथा मार्बल व्यवसायी व गायक कलाकार राजेंद्र बोथरा करेंगे। कार्यक्रम में विशेष मेहमान व्यवसायी और समाज सेवी रामरतन धारणिया होंगे ।विशिष्ट अतिथि में बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, कर्मचारी नेता राजकुमार जीनगर, समाज सेवी सुशील यादव , दिनेश अग्रवाल, मुकेश जेवरिया, दीपा पटवा, के . कुमार . आहूजा, अजय त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में गायक कलाकार मेघराज नागल, सुनील दत्त नागल, नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा, दीपा पटवा,रामकिशोर यादव, पवन चढ्ढा, उदय सिंह सहित अन्य कलाकार मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों को गाकर कार्यक्रम में स्वरांजली देंगे। कार्यक्रम मंच संचालन संगीता झा करेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!