

नोखा । यहां तहसील परिसर स्थित अंकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार 9 अगस्त सावन मास की नाग पंचमी के दिन शाम 5:00 बजे से अंकेश्वर महादेव परिवार की मंडली के दिनेश सिंह राजपुरोहित की अगवाई व विद्वान पंडित बलराम कठातला रोडा, लालचंद उपाध्याय के सानिध्य में भगवान महादेव नाग नागिन की विशेष पूजा अर्चना के साथ मीठे दूध से अभिषेक में काली मिर्च से शस्त्रसन बड़े ही भक्ति भाव एवं विश्वास के साथ किया गया ।
पूजा करने वाली टीम में मोहित जोशी ,ललित माहेश्वरी, सुरेश झंवर ,इंदर चंद मोदी, जयकर्ण चारण ,विजय मारू, बाबूलाल साध ,राधेश्याम सोनी, श्याम सोनी ,हरि पारीक ,घनश्याम छिपा, घनश्याम सेवक ,उमेश राठी ,गोपाल मालानी ,दामोदर पुरोहित सहित टीम के सभी सदस्यों व सहित बड़ी तादाद में नर नारी श्रद्धालु उपस्थित थे।













