Bikaner Live

करणी माता मंदिर में नवरात्रि स्थापना गुरुवार दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य होगी

देशनोक करणी माता मंदिर में नवरात्रि स्थापना गुरुवार को होगी।
श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष गिरिराज सिंह बारठ ने बताया कि करणी माता मंदिर में नवरात्र स्थापना गुरुवार को दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते करणी मंदिर का मुख्य द्वार दर्शनार्थियों के लिए बंद रहेगा ।मंदिर में सुबह शाम नियमित रूप से पूजा अर्चना तथा धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से होंगे लेकिन दर्शनार्थियों के लिए मंदिर बंद रहेगा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर एलईडी की सुविधा रहेगी जिसमें दर्शनार्थी लाइव दर्शन कर सकेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post