
बीकानेर श्री डूंगरगढ कस्बे के भामाशाह श्रीमान मदन चंद नाहटा पुत्र माणकचंद नाहटा निवासी कालू बास, श्री डूंगरगढ़ हाल प्रवासी कोलकाता द्वारा श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, हनुमान धोरा, श्री डूंगरगढ़ में इस विद्यालय के कार्मिक श्री जितेंद्र कुमार सोनी की प्रेरणा से कंप्यूटर कक्ष मय कंप्यूटर लैब तैयार करवारकर विद्यालय को प्रदत्त करवाने की लिखित सहमति प्रदान की है ।
श्री मदन चंद्र नाहटा वर्तमान में विद्यालय के एसडीएमसी कमेटी के सदस्य भी हैं एवं श्री नाहटा विद्यालय के कार्य व्यवस्था से प्रभावित होकर अपने स्वर्गीय पिता श्री माणक चंद नाहटा की स्मृति में इस विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष मय कंप्यूटर लैब स्थापित करवाने की सहमति प्रदान की। श्री नाहटा ने बताया कि मेरे स्वर्गीय पिता हमेशा शिक्षा को बढ़ावा देने में रुचि रखते थे जिस कारण आधुनिक युग में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष मय कंप्यूटर लैब तैयार करवा कर देने में मुझे बहुत ही हर्ष अनुभव हो रहा है विद्यालय की संस्था प्रधान श्रीमती विमला गुर्जर एवं समस्त एसडीएमसी सदस्यों व विद्यालय परिवार में कार्य की बहुत प्रशंसा की।













