बीकानेर, 5 सितम्बर। शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कोलायत द्वारा ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोलासर के शारीरिक शिक्षक अनिल चांगरा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाईयों की बस्ती के शिक्षक रामरतन उपाध्याय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह भाटी ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी गई तथा विद्यालयों के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को बधाई प्रेषित की। मगेजसिंह भाटी ने शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में किये जाने वाले श्रेष्ठ कार्य को अनुकरणीय बताया एवं विद्यालयों में आने वाले समस्याओं के लिए समाधान का आश्वासन दिया।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा ने कोलायत क्षेत्र के शिक्षकों द्वारा किये जाने वाले श्रेष्ठ कार्यों को सराहा एवं भविष्य में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बडगुजर, प्रधानाचार्य संदीप गौड, आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम प्रभारी योगिता व्यास, नीना भारद्वाज, नरेश पोपली, दिनेश जीनगर, शशि पारीक, शंकरलाल बेनीवाल, भंवरलाल सिंवर, नरसीराम पंचारिया और झमणलाल पंचारिया ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मीना कुमावत ने किया।













