*गंगाशहर गोचर भूमि की चारदीवारी के लिए,गौ सेवकों की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन* 8अक्टूबर 2021 बीकानेर/


गंगाशहर गोचर- भूमि की चारदिवारी निर्माण के लिए आज सुबह पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ओर गोचर संरक्षण से जुड़े लोगों ने विधि विधान से भूमि पूजन किया। पंडित जी ने जन कल्याण और गोचर रक्षा के लिए देवों का आव्हान किया ।बीकानेर की 38 हजार बीघा गोचर को गायोँ की चराई के गोकुल बनाने की भावना प्रकट की। इस आयोजन में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के साथ इस गोचर से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। लोगों ने गोचर विकास एवं संरक्षण के लिए तन, मन और धन से भागीदारी निभाई। गोचर में चारदीवारी निर्माण के लिए गंगाशहर के लोगों ने पहले 15 लाख रुपए दिए। शुक्रवार को मोके पर मोहन सिंह नाल ने 1 लाख तथा देव किशन चांडक ने डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की। इस बीच गोचर चारदीवारी की नींव रख दी गई है। गोचर में गोचर विकास संयुक्त समिति की ओर से निर्धारित मॉडल के अनुरूप प्रति दिन कार्य प्रगति की बात की गई। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के सुझाव पर प्रस्तावित गोचर विकास के मॉडल को मुहूर्त रूप देने के लिए चारागाह विकास, जल संरक्ष्ण औऱ गोचर सुरक्षा समितिया ने काम शुरू कर दिया गया है। गंगाशहर चार दीवारी निर्माण के लिए बनी11सदस्यीय समिति में नव रतन डागा,महावीर रांका, आदू राम भाटी,कनक चोपड़ा, शिव कुमार रँगा,विजय मालू, अरिहन्त नाहटा,महेश सोनी, झंवर गहलोत,पुख राज सोनी, किसान सांखला,बजरंग सारडा भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मस्त मण्डल के सदस्यों के अलावा भूमि पूजन में विजय मालू,बंशी लाल तंवर,बजरंग सर्द, शिव कुमार रँगा,रमेश ओझा, शिव नाई,सांवर मल कच्छावा, प्रभु दयाल पुरोहित,झंवर गहलोत,सागर मल गहलोत, कैलाश गहलोत,रमेश भाटी, राजेन्द्र गहलोत,रमेश लखेसर, सुशील सेठिया,पूनम बीएड, किशोर भंसाली,मूल चन्द सामसुखा,राजेश बोथरा, देवेबदर बेद, शिखर सिपानी,ओम जाट, मिलन गहलोत,प्रताप सिंह राठौड़,सूरज प्रकाश राव,मन्नू बाबू सेवग,तेजा राम राव ने भूमि पूजन में भाग लिया।














