Bikaner Live

*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा वार्डों में होगी “आदर्श स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता- महापौर राजपुरोहित”*

महापौर सुशीला कंवर ने यू ओ नोट जारी कर निगम आयुक्त को निर्देश दिए है की स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत सभी 80 वार्डो के बीच आदर्श स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जावे। महापौर ने निर्देशित किया है की 23 सितंबर से 30 सितंबर तक वार्डों को तैयारी करने का समय दिया जाए तथा 1 अक्टूबर को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर मूल्यांकन किया जावे। विजेता वार्ड को 2 अक्टूबर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। महापौर ने मूल्यांकन के लिए मापदंड भी निर्धारित किए हैं।
महापौर ने बताया की इस अभियान का उद्देश्य आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छता को दैनिक गतिविधि में शामिल करना है। स्वच्छता सीधे रूप से जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ी है। स्वच्छ वातावरण में बीमारियां हो ही नही सकती । बीमारियों की पहली जड़ स्वच्छता नही होना है। इस अभियान के माध्यम से जागरूकता के साथ गतिविधियों में जन सहभागिता भी की जा रही है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!