Bikaner Live

*स्कूली विद्यार्थियों ने बनाए स्वदेशी भावना से ओत-प्रोत पोस्टर*

बीकानेर, 27 सितंबर। स्वदेशी सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को रघुनाथसर कुआं स्थित भारतीय आदर्श विद्या मंदिर द्वारा विद्यालय परिसर में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्वदेशी प्रमुख लीला सारस्वत ने बताया कि इस दौरान तीसरी से दसवीं तक के स्कूली विद्यार्थियों ने स्वदेशी भावना से ओत प्रोत पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता शिशु, बाल व किशोर वर्ग में संपन्न हुई। शिशु वर्ग में भावना, बाल वर्ग में मानवी, केशव तथा किशोर वर्ग में याशिका सुथार व पूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने बताया कि स्वदेशी सप्ताह मनाने का उद्देश्य आमजन में स्वदेशी की भावना जागृत करना है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति स्वदेशी भावना और उत्पादों को प्रोत्साहित करे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!