Bikaner Live

उपनिवेशन विभाग द्वारा राज्य के 6 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को किया कृषि भूमि का आवंटन


बीकानेर, 15 अक्टूबर। राज्य खेल नीति एवं राजस्थान उपनिवेशन नियम 1975 के नियम 24 के अंतर्गत राजस्थान के 6 अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खेलों के प्रतिभागियों एवं पदक विजेताओं को उपनिवेशन तहसील कोलायत में नियमानुसार 25 बीघा तक कृषि भूमि के पट्टे अतिरिक्त आयुक्त उपनिवेशन बीकानेर श्री अरविन्द कुमार जाखड़ द्वारा वितरित किये गए। इस अवसर पर आयुक्त उपनिवेशन श्रीमती वन्दना सिंघवी ने दूरभाष के माध्यम से खिलाड़ियों को बधाई दी तथा राजस्थान का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इन खिलाड़ियों से राज्य के नवयुवाओं को खेलों से जोड़ने एवं खेलों के प्रति रूचि  जागृत करने की अपेक्षा की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!