
बीकानेर १६/१०/२४ राजस्थान राज्य स्तरीयसब जूनियर जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता, लेरीस एंड मेयो पब्लिक स्कूल, अजमेर में दिनांक 4 नवंबर से 6 नवंबर 2024 तक आयोजित होने जा रही है.
इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बीकानेर की टीम 3 नवंबर को प्रस्थान करेगी.
अतः बीकानेर ज़िला स्तरीय जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता 19/20 अक्तूबर को शाला क्रीड़ा संगम केंद्र नंबर 1 फोर्ट स्कूल में आयोजित की जाएगी.
सचिव प्रदीप सिंह पाँवर ने बताया कि वही पर ज़िले की टीम का सिलेक्शन किया जाएगा.
अतः प्रतिभागी आयु प्रमाण पत्र,2 फोटो, आधार कार्ड व बैंक पास बुक की कॉपी के साथ पिछली क्लास की अंकतालिका भी साथ लावे.
उपरोक्त दस्तावेज के अभाव में हिस्सा नहीं लेने दिया जा सकता.















