Bikaner Live

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को…
सभी तैयारियां पूर्ण…


अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार का आयोजन…

बीकानेर 16 अक्टूबर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार एवं शिक्षा विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बीकानेर जिला संयोजक सतीश तंवर व जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा इस वर्ष 18 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12 से 01 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कक्षा 5 से कक्षा 12 के आठ वर्गों की छात्र-छात्राएं भाग ले रही है। बीकानेर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी व निजी विद्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।
गायत्री परिवार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं नैतिक शिक्षा के विकास के लिए प्रतिवर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें देशभर के चार हजार से अधिक विद्यालयों में अध्ययनरत नब्बे लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं। तहसील, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक कक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!