Bikaner Live

दीपावली के दौरान ट्रोमा केंद्र में मारवाड़ जन सेवा समिति की रहेगी विशेष सेवाएं


बीकानेर, 17 अक्टूबर। मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा दीपावली के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष सेवाएं दी जाएगी। इस संबंध में समिति पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी से मुलाकात की और अनुमति के लिए पत्र दिया गया।
समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा गत 15 वर्षों से लगातार दीपावली पर विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। इस बार भी समिति की टीम राउंड द क्लॉक मौजूद रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों से जलने वाले व्यक्ति को कम से कम समय में उपचार उपलब्ध हो सके, इसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। इस दौरान समिति के मुन्नी राम सोनी, महेंद्र चावरिया, चंदन ठाकुर, कालू पांडे, डॉ. संजय बुरी आदि मौजूद रहे। व्यास ने बताया कि इसमें रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया का विशेष सहयोग रहेगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!