Bikaner Live

भीनासर स्थित सार्वजनिक उद्यान को गोद लेकर जनउपयोगी बनाने का निर्णय-शहीद अमरचंद बांठिया स्मृति प्रन्यास

बीकानेर, 18 अक्टूबर। शहीद अमरचंद बांठिया स्मृति प्रन्यास ने नगर निगम बीकानेर के साथ अनुबंध करते हुए भीनासर स्थित सार्वजनिक उद्यान को गोद लेकर उसे जनउपयोगी बनाने का निर्णय लिया है। प्रन्यास के संयोजक संतोष बांठिया ने बताया कि उद्यान के सौन्दर्यकरण के तहत वृक्षारोपण, रंग-रोगन, भ्रमण पथ का निर्माण आदि कार्य किये जायेंगे।

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित द्वारा अनुमोदित इस अनुबंध के अंतर्गत तीन वर्षों के भीतर उद्यान का नवीनीकरण व सुसज्जीकरण कर इसे जनहित में उपयोगी बनाया जायेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!