Bikaner Live

*श्री गुईटे ने किया सेवा आश्रम का निरीक्षण*
soni

बीकानेर, 18 अक्टूबर। आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, निःशक्तजन श्री एच .एल गुईटे ने शुक्रवार को सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह एवं विशेष आवासीय विद्यालय सेवा आश्रम का निरीक्षण किया।
उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। विशेष बच्चों की देखभाल और साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। श्री गुटेई ने यहां संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। बच्चों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। स्टाफ सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना और विशेष बच्चों द्वारा बनाई सामग्री का अवलोकन किया। संस्थान संचालक भीष्म कौशिक ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल. डी पंवार, सहायक निदेशक डॉ. अरविंद आचार्य, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री राजेश कालवा, विशेष शिक्षक मनोज कुमावत, श्रीमती अनुराधा पारीक, प्रधानाध्यापिका भावना गौड़, जाकिर हुसैन, निदेशक डॉ ललित सोनी, फ़ारिश खान सुंदरलाल देवेंद्र और कुमार वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!