Bikaner Live

सेवा कार्यों के रुप में मनाया गया समाजसेविका सुमन मूंदड़ा का जन्मदिन

बीकानेर। बीकानेर शहर एवं नापासर में मानव सेवा एवं गौ सेवा की मिसाल कायम करने वाली समाजसेविका सुश्री सुमन मूंदड़ा का शनिवार को जन्मदिवस सेवा कार्यों के रुप में मनाया गया, मित्र एकता सेवा समिति के जिला उपाध्यक्ष अनिल पाहुजा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जन्मदिवस के अवसर पर बोथरा कॉम्प्लेक्स स्थित सेवा समिति के कार्यालय में पहले केक काटा गया। फिर बाद में मानव सेवा का कार्य करते हुए, गौ माता, असहाय, विकलांग, अनाथ वृद्धजनोँ के साथ उनको जरूरत की सामग्री वितरण की गई। इस अवसर पर नापासर कस्बे की समाज सेविका सुश्री सुमन मूंदड़ा
का जन्मदिवस उनके द्वारा एवं उनके मित्रों, सहयोगियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य करके मनाया, गौशालाओं में गौ माता को हरा चारा खिलाकर, पवनपुरी शनिचर मंदिर स्थित झुग्गियों में वृद्धजनों को भोजन करवाकर, गरीब बच्चों को पाठ्य समाग्री वितरण करके मनाया। इस अवसर पर सेवा समिति के सैय्यद अख्तर, त्रिलोक सिंह चौहान, मुस्कान पाहुजा, बालकिशन सोलंकी, विजय शंकर गहलोत, विजय सोलंकी, शाकिर हुसैन चौपदार, भवानी आचार्य, सुनील तलदार, एनडी कादरी सहित आदि सेवा भावी लोग मौजूद रहे सेवा के कार्यों में।
(फोटो 01 मित्र एकता सेवा समिति द्वारा समाजसेविका सुमन मूंदड़ा कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया।)

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!