Bikaner Live

*श्री गंगा गौशाला में गोपाष्टमी पर्व की तैयारी हेतु बैठक हुई*

नोखा । ( आई. सी. मोदी ) यहां श्री गंगा गौशाला परिसर में रविवार 20 अक्टूबर को दिन के 11:00 बजे अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत सदस्य वासुदेव तिवाड़ी द्वारा मंगला चरण के साथ हुई। तत्पश्चात अध्यक्ष निर्मल कुमार भूरा द्वारा गत बैठक का पठन किया जिसे सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। इसके बाद आने वाले गोपाष्टमी पर्व शनिवार 9 नवंबर को मनाए जाने पर विचार विमर्श के बाद प्रातः से ही गौपूजन और प्रातः 9:00 बजे से श्री गीता जी का सामूहिक पाठ का निर्णय लिया गया । कार्यकारिणी के संरक्षक श्रीनिवास झंवर ने सभी सदस्यों से गोसेवार्थ धन संग्रह करने का आग्रह किया। सभी ने सहम्मति जताते हुए दीपावली के बाद इस कार्य में जुटने का भरोसा दिलाया। संरक्षक श्रीनिवास झंवर सहित समिति अध्यक्ष निर्मल भूरा, मंत्री कमल किशोर डागा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवाड़ी, उपाध्यक्ष बनवारी लाल डेलू आदि ने बढ़ते खर्च के चलते गौशाला की आय बढ़ाने हेतु अपने अपने स्तरों पर से दानदाताओं को तलाशने और उनसे आर्थिक सहयोग लेने की बात कही। बैठक में कन्हैयालाल करवा, शिवनारायण झंवर, इन्द्रचन्द मोदी, राजेंद्र सिंह राठौड़, मुरलीधर झंवर, राधेश्याम मल, कन्हैयालाल तापड़िया, कमलकिशोर चांडक, सूरवीरसिंह गहलोत, बाबूलाल बुच्चा, राधेश्याम लखोटिया उपस्थित रहे । बैठक के दौरान कन्हैयालाल करवा ने धार्मिक यात्रा के दौरान धर्म प्रेमी सज्जनो से गौ सेवार्थ 44,500 रुपये प्राप्त हुए जो गौशाला को दिये। मोदी ने प्रेस नोट जारी कर उक्त जानकारी दी ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!