Bikaner Live

बीकानेर पहुंचे शिक्षा मंत्री, अनेक लोगों ने किया स्वागत, दिनभर का ये है प्रस्तावित कार्यक्रम

बीकानेर, 21 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर सोमवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। 

उनके यहां सर्किट हाउस पहुंचने पर विजय आचार्य, नरेश नायक, अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, आनंद सिंह, जितेंद्र सिंह राजवी, सांगीलाल गहलोत, कमल आचार्य, बनवारी शर्मा सहित अनेक लोगों ने उनका स्वागत किया।

 जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, शिक्षक नेता रवि आचार्य ने भी शिक्षा मंत्री से मुलाकात की।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक दिलावर ने नापासर के लिए प्रस्थान किया। वहां प्रातः 11 बजे श्रीमती गीता देवी बागड़ी बालिका स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.15 बजे नापासर के राजकीय महाविद्यालय, विद्यालय और संस्कृत विद्यालय का निरीक्षण करेंगे। वे यहां अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात सायं 5 बजे बीकानेर आएंगे। सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!