Bikaner Live

*सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर 24 अक्टूबर को*

बीकानेर, 22 अक्टूबर। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (आरएसएलडीसी) द्वारा सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निकल कॉलेज में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
आरएसएलडीसी की योजना प्रभारी गरिमा सिंह ने बताया कि जागरूकता शिविर का उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस अवसर पर विदेश मंत्रालय के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रेशन श्री महेन्द्र कुमार, आरएसएलडीसी की प्रभारी अधिकारी गरिमा सिंह, सहायक प्रबंधक रमेश सांभरिया मौजूद रहेंगे एवं युवाओं को जागरूक करेंगे। शिविर में संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी और प्रवासियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त का अवसर मिलेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!