Bikaner Live

*अनियमितताएं पाए जाने पर ग्यारह मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित*

बीकानेर, 23 अक्टूबर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 11 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि देशनोक स्थित जय अंबे मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मैनसर स्थित किसान मेडिकल एंड जनरल स्टोर, ऊपनी स्थित मनसुख मेडिकल स्टोर, बंगलानगर स्थित ऋषि मेडिकल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 से 9 नवम्बर 5 दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी स्थित जय श्री कृष्णा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 5 से 12 नवम्बर 8 दिनों के लिए, पूगल स्थित पुनिया मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कालू स्थित विकास मेडिकल स्टोर, खारबारा स्थित न्यू राघव मेडिकल, इंडस्ट्रीयल एरिया रानी बाजार स्थित एन.आर. मेडिकोज, हेमेरा स्थित जोशी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जांगलू स्थित जय अंबे मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 5 से 14 नवम्बर 10 दिनों के लिए निलंबित किये गए हैं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!