Bikaner Live

*विफ़ा ने किया बीकानेर पुलिस अधीक्षक का अभिनंदन -विप्र फ़ाउंडेशन नशे के ख़िलाफ़ जनजागरूकता अभियान चलाएगा*

बीकानेर २२ अक्टूबर २०२४ – विप्र फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित एवं प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के नेतृत्व में विफ़ा परिवार बीकानेर के एक शिष्ठमंडल द्वारा बीकानेर के नवीन पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर संगठन का दुपट्टा एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और शहर के ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करवाते हुए समाज में फैल रही भ्रांतियों पर रोकथाम करने हेतु आग्रह किया !!

राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित ने एसपी कावेन्द्र सागर का अभिनंदन करते हुए बीकानेर शहर में बढ़ रहे अपराध एवं मादक पदार्थों सहित समाज को हानि पहुँचाने वाले जुआ सट्टा ब्याज जैसे कुकृत्यों पर ध्यान आकर्षित करवा कर शीघ्र रोकथाम के उचित कार्यवाही हेतु आग्रह किया एवं दिवाली पश्चात विप्र फ़ाउंडेशन नशे के ख़िलाफ़ जागरूकता अभियान चलाएगा !!

शिष्ठमण्डल में नंदकिशोर गालरिया,रमेश जाज़ड़ा,प्रदेश सचिव नारायण पारीक,प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल,ज़िला महामंत्री अमित व्यास,श्रीप्रकाश जाजड़ा,युवा प्रदेश महामंत्री दिनेश ओझा,लक्ष्मण जाजड़ा,युवा ज़िला महामंत्री पंकज पीपलवा,पंकज ओझा आदि उपस्थित रहें !!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!