Bikaner Live

*बीकानेर नगर निगम को मिली 2 फॉगिंग मशीनें* *करणी कॉरपोरेशन ने अपने सीएसआर फंड से महापौर को सौंपी फॉगिंग मशीनें*

बीकानेर में बढ़ते डेंगू और मच्छरों के प्रकोप पर नगर निगम बीकानेर अपनी इलेक्ट्रॉनिक फॉगिंग मशीन और छोटी मशीनों की सहायता से काबू पाने की कोशिश कर रहा है। इसी क्रम में आयुक्त मयंक मनीष के नवाचार पर करणी कॉरपोरेशन ने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को अपने सीएसआर फंड से 2 फॉगिंग मशीनें भेंट की है। करणी कॉरपोरेशन नगर निगम में ट्रैक्टर ट्रॉली से कचरा परिवहन का कार्य कर रही है। ऐसे में संवेदक द्वारा अपने सीएसआर फंड से नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा को संसाधनों की दृष्टि से मजबूत करने के लिए यह फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवाई गई है। फिलहाल नगर निगम एक इलेक्ट्रॉनिक फॉगिंग वाहन और 7 मिनी फॉगिंग मशीनों से सभी वार्डों में फॉगिंग का कार्य चरणबद्ध और डेंगू रिपोर्ट्स के आधार पर हाइली सेंसेटिव एरिया में कर रहा है।
महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि आयुक्त मयंक मनीष जी का यह नवाचार सराहनीय है कि जो संवेदक नगर निगम में कार्यरत है उनको सीएसआर एक्टिविटी के तहत निगम में संसाधन एवं विकास के कार्यों के लिए प्रेरित किया जावे। इससे न सिर्फ राजकोष की बचत होती है बल्कि राजकीय निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खरीद हेतु लगने वाले समय की बचत भी होती है। आज करणी कॉरपोरेशन ने 2 फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवाई है। इन मशीनों को कल से फॉगिंग में काम किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए मैं करणी कॉरपोरेशन का आभार व्यक्त करती हूं।
आयुक्त मयंक मनीष ने कहा कि जो संवेदक नगर निगम से लाभ अर्जित कर रहे हैं, यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी भी है कि निगम एवं शहर के लिए वह इस तरह के सामाजिक सरोकारों का हिस्सा बने। आज करणी कॉरपोरेशन के माध्यम से फॉगिंग मशीनों की उपलब्धता की गई हैं । अन्य संवेदकों को भी अपने सीएसआर फंड से अन्य गतिविधियों के लिए प्रेरित करेंगे । ताकि नगर निगम राजकोष की बचत के साथ और भी मजबूती से अपनी दायित्वों का निर्वहन कर सके।
इस दौरान करणी कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि जगदीप जाखड़ भी उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!