Bikaner Live

*रसद विभाग ने की औचक कार्यवाही*

बीकानेर, 24 अक्टूबर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा एलपीजी के दुरूपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को हनुमानहत्था स्थित बारह महादेव मन्दिर के पास वाली गली, सूरसागर में औचक छापामारी की गई। इस दौरान सुनीता बिश्नोई पत्नी स्व.सहीराम बिश्नोई को मौके पर वाहनों में घरेलू गैस सिलेंडर से एलपीजी गैस भरते पाया गया। यह एलपीजी अधिनियम 2000 के खंड सं. 3, 4, 5 व 7 का उल्लघंन है। इस दौरान जिला रसद अधिकारी भागुराम महला के नेतृत्व में प्रवर्तन निरीक्षक जय सिंह तथा प्रखर भार्गव द्वारा आरोपी से 5 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व एक गैस रिफिलिंग मशीन जब्त की गई। जब्त की गई सामग्री रूद्र भारत गैस एजेंसी के गोदाम में सुरक्षित रखी गई है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

रविवार के श्रमदान से संवरा न्यायालय पार्किंग क्षेत्र, अब पूरी तरह साफ हुआ स्थान लगभग 8 ट्रैक्टर ट्रॉलियां कचरा हटाकर डंपिंग क्षेत्र भेजा गया, नियमित सफाई व्यवस्था बनाने का प्रशासन से आग्रह

Read More »
error: Content is protected !!