Bikaner Live

दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों से मिले खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, दी शुभकामनाएं

बीकानेर, 1 नवंबर। खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के खाजूवाला स्थित आवास पर शुक्रवार को दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में विधायक से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दी। विधायक ने सभी का मुंह मीठा करवाया और दीपों के महापर्व की बधाई दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर जाने का पर्व है। प्रत्येक व्यक्ति आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ इस उत्सव मनाए। उन्होंने पूरी सावधानी से पटाखे फोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वे संकल्पबद्ध तरीके से कार्य कर रहे हैं। इस दौरान अनेक जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और पात्र लोगों तक इनका लाभ पहुंचाने का आह्वान भी किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!