आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह आठ बजे मोबाइल कारोबारी के व्यास कॉलोनी स्थित ठिकाने पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की थी, जो अगले दिन यानी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। सर्वे के दौरान कारोबारी के जेएनवी कॉलोनी और केईएम रोड स्थित ठिकानों पर भी अधिकारियों की टीम पहुंची जहां उन्होंने कारोबारी के कंप्यूटर, लैपटॉप और सीसीटीवी को खंगालना शुरू किया। टीम को मोबाइल कारोबारी के यहां पर टैकस चोरी का अंदेशा है।
आयकर विभाग की टीम ने मोबाइल व्यवसायी के सर्वे किया है। जहां पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। टीम ने मोबाइल कारोबारी के यहां पर करीब अठारह घंटे की कार्रवाई की है। जिसमें मोबाइल व्यवसायी के घर पर करीब 5 किलो चंादी,35 लाख नकद मिला है। एक अनुमान के मुताबिक ज्वैलरी की कीमत तीन करोड़ बतायी जा रही है। जिसमेें कई दस्तावेज भी मिले है। जिनकी जांच की जाएगाी।
सर्वे की कार्रवाई पूरी होने के बाद संबंधित मोबाइल कारोबारी ने अपनी अघोषित आय को सरेंडर कर दिया। अब विभाग के अधिकारी संबंधित कारोबारी से अघोषित आय की टैक्स वसूली करेगा। यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय रही। जिसकी भनक एकबारगी तो मीडिया को भी नहीं लगी। मोबाइल कारोबारी के अलग-अलग कई जगहो पर दबिश दी गयी। बता दे कि विभाग की टीम पिछले लम्बे समय से मोबाइल कारोबारी पर नजर बनाए हुए थी।
c/P














