Bikaner Live

भा ज पा नेता तिवाड़ी डिस्चार्ज हो कर घर लौटे

वरिष्ठ भा ज पा नेता एवम गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवाडी अपने हार्ट की सफल बाय पास सर्जरी जयपुर के इटरनल हॉस्पिटल में कराने उपरांत आज डिस्चार्ज हो कर घर लौटे।
उल्लेखनीय है कि 100% ब्लॉकेज का पता चलने पर बीकानेर के डॉक्टर पिंटू नाहटा व वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर अजीत सिंह राठौड़ की अनुसंशा पर श्री तिवाड़ी की हार्ट सर्जरी जयपुर में हृदय रोग के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर अजीत बाना के द्वारा किया गया।
ऑपरेशन के दौरान शुभ चिंतकों की भीड़ व सलामती को उठे हाथ देख कर डॉक्टर भी भावुक हो उठे।आज जब उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो डॉक्टरों की टीम ने जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा कि श्री तिवाड़ी अब रोग मुक्त है परन्तु उनहें अभी 45 दिन तक पूर्ण विश्राम करने की जरूरत है।
श्री तिवाड़ी के घर लौटने की खुशी में स्वागत को रिस्तेदारो व प्रशंसको की भीड़ को तिवाड़ी ने हाथ जोड़ कर दूर से अभिवादन किया।तिवाड़ी के पुत्र व मोदी डेरी के मैनेजर एच आर श्याम तिवाड़ी ने सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इतनी बड़ी सर्जरी के उपरांत डॉक्टरों के अनुशार संक्रमण का खतरा बना रहता है अतः सभी जन व्हाट्सएप्प से सम्पर्क करें,आने जाने का कष्ट नही।

श्याम तिवाड़ी,बृज किशोर तिवाड़ी, संजय पारीक,सूर्य तिवाड़ी सहित संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर कुचामनसिटी व प्रदेशाध्यक्ष अलवर के बाबू लाल शर्मा ने अपार सहयोग व शुभकामनाओ हेतु आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post