Bikaner Live

जिला प्रशासन कब सुध लेगा रानी बाजार चौराहे की
soni

बीकानेर सबसे व्यस्ततम चौराहा रानी बाजार चौराहा है जहां सैंकड़ों बसे, कारे, टेक्सियां व दुपहिया वाहन गुजरते है । पिछले छ माह से अधिक समय से रानी बाजार चौराहे की सीवर लाल खराब पड़ी है व पुलिस प्रशासन ने एक बेरिकेट लगाकर रास्ता अवरूद्ध कर रखा है । रानी बाजार क्षेत्र के निवासी आर के शर्मा बताते है कि चौराहे पर बड़े बड़े गढढे थे जिन्हें राजनैतिक दल के कुछ नेताओं ने मिटटी भरकर बंद किये थे जो बाद में वापस खाली हो गये । दो महीने पहले उन गढढों को कंकरी डालकर सड़क लेवल से एक फिट की ऊंचाई तक भरा गया जिससे वाहन चालक गलत साइड से अंडर पास की ओर मुड़ते है जिससे पूरा रास्ता अवरूद्ध रहताा है । चौराहे की लंबी लाईन कर असर अंडरपास तक पड़ता है लेकिन ना तो नगर निगम के जिम्मेदार और ना ही बीकानेर विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारी गौर करते है और बीकानेर की जनता तो जैसे तैसे अपना रास्ता ढूंढती है, लेकिन कब तक, क्या किसी दुघर्टना की प्रतिक्षा है ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!