Bikaner Live

ब्राह्मण स्वर्णकार समाज क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2025
बालाजी क्लब ने जीता अपना दूसरा मैच
soni


बीकानेर  रेल्वे ग्राउंड में चल रही प्रतियोगिता में आज सूपर फ़ाइटर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की गणेश ने तीन बाउंड्री लगाकर सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। बालाजी क्लब के नीलेश ने 3.5 ओवर में 15 रन देकर 5 विकिट लिए  और 19.1 ओवर में 87 रन पर ही ऑल आउट कर दिया

समिति के अध्यक्ष लोकेश सोनी ने बताया कि जय प्रकाश सोनी की तरफ से इस प्रतियोगिता में खेले जाने वाले सभी मैचों में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए हर मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहने वाले खिलाड़ियों को चांदी के सिक्के दिए जा रहे हैं

आज मैच के मुख्य अतिथि राजेश ने नीलेश को मैन ऑफ़ द मैच ट्रॉफी सर्टिफिकेट देते हुवे कहा कि इस प्रतियोगिता में सभी टीमों ने जबरदस्त चल रही शीतलहर के बावजूद काफ़ी अच्छी प्रेक्टिस की है

समिति की तरफ से राजेश को प्रतीक चिन्ह और सर्टिफिकेट दिया गया

समिति के पवन सोनी ने बताया की 20 जनवरी सोमवार को सुबह 9 बजे ओम स्ट्राकर और आरसीसी क्लब के बीच, तथा दोपहर 1 बजे डीआरएस और अहमदाबाद से आई हुई टीम फ्रेंड्स क्लब के बीच होगा

मैन ऑफ़ द मैच नीलेश
मुख्य अतिथि राजेश सोनी

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!