
भारतीय सैन समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात
समाज हित को लेकर बजट के लिए दिए सुझाव
जयपुर भारतीय सैन समाज राजस्थान के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने के बाद समाज के प्रतिनिधियों से संगठन में समाज की पर्याप्त भागीदारी की मांग की। प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर समाज के लोगों को जिम्मेदारी देकर सेवा का अवसर प्रदान करें। मांगीलाल सैन, अशोक सैन और करिअर काउंसलर जितेंद्र सैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ आत्मीय मुलाकात काफी सुखद रही। सीएम भजनलाल शर्मा ने भी समाज के प्रतिनिधियों आगे बढ़कर सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। आगामी दिनों में राज्य का बजट भी पेश होना है। इसे लेकर समाज की तरफ से एक मांग पत्र सरकार को सौंपा गया ताकि इन मांगों का बजट में समावेश किया जा सके।
8 सूत्री सुझाव बजट में शामिल करे सरकार
- केश कला कर्मी की आकस्मिक मृत्यू पर सूरक्षा बीमा हेतु 20 लाख का प्रावधान हो।
- सैलून कार्य की दूकान हेतु कम से कम 5 लाख रूपये का ब्याज मुक्त लोन दिया जाए।
- गृह विभाग में रसोइये के पद पर सेन समाज के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाये।
- केश कला कर्मी को राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाये।
- भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से जयपुर में 10 बीघा जमीन का आवंटन किया जाये ताकि सैन समाज के छात्रों को जयपुर में पढने के लिए दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
- सैन समाज के लिए कैश कला बोर्ड के साथ कर्पूरी ठाकुर बोर्ड का गठन किया जाये।
- ओबीसी आयोग में सैन समाज के व्यक्ति को सदस्य बनाया जाये।



























