ट्रंप की शपथ के बाद बिखरा शेयर बाजार… Sensex ने लगाया 1200 का गोता, निफ्टी भी धड़ाम
Stock Market Crash After Trump Oath: शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की शपथ से पहले जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने छलांग लगाई थी. तो वहीं शपथ के बाद बाजार की चाल बदली-बदली दिखा और जोरदार शुरुआत के बाद अचानक दोनों इंडेक्स फिसल गए. सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर मार्केट में बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ. BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 77,073 के लेवल से चढ़कर 77,261.72 पर कारोबार शुरू किया, लेकिन ये तेजी महज कुछ मिनटों तक ही देखने को मिली, फिर अचानक सेंसेक्स टूटने लगा और 401.93 अंक से ज्यादा फिसलकर 76,671 के लेवल पर आ गया. यही नहीं ये गिरावट महज घंटेभर के कारोबार के दौरान ही और बढ़ गई. Sensex 834 अंक की गिरावट के साथ 76,239 के लेवल तक गिर गया. सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty की भी चाल अचानक बदल गई. 23,421 पर खुलने के बाद ये 210 अंक फिसलकर 23,127 के लेवल तक टूट गया.













